Deoghar News : विद्युत विभाग के भंडार में लगी आग, 100 एचडीपीइ पाइप जले

Updated at : 08 Mar 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : विद्युत विभाग के भंडार में लगी आग, 100 एचडीपीइ पाइप जले

जसीडीह के चांदपुर स्थित विद्युत विभाग के जिला केंद्रीय भंडार में शनिवार की शाम को अचानक आग लग गयी. आग लगने से भंडार में रखे एचडीपीइ पाइप सहित अन्य सामान को चपेट में लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह के चांदपुर स्थित विद्युत विभाग के जिला केंद्रीय भंडार में शनिवार की शाम को अचानक आग लग गयी. आग की लपटें काफी तेज थी. हालांकि बड़ी घटना होने से बाल-बाल बच गयी. आग लगने से भंडार में रखे एचडीपीइ पाइप सहित अन्य सामान को चपेट में लिया. परिसर में सूखी झाड़ी फैली हुई है तथा झाड़ियों में अचानक आग लग गयी और काफी तेजी से फैल गयी. इससे परिसर में लगे पेड़ भी जल गये. आग लगते देख कर्मियों व लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें काफी तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पा सके. इसके बाद इसकी सूचना अग्निशामक विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही दो दमकल पहुंचे और आग पर काबू पाया गया. आग को बुझाने में अग्निशमण कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. बताया जाता है कि परिसर में विद्युत सामग्री थी, जिसमें आग नहीं पहुंच पायी. अगर आग पहुंच जाती तो विभाग को काफी नुकसान हो सकता था. भंडार के मैनेजर रवि कुमार ने बताया कि आग लगने के स्थान पर एचडीपीइ पाइप रखे हुए थे. पाइप केबुल लगाने में उपयोग किया जाता है. घटना से करीब 100 पाइप जल गये हैं. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. आशंका जतायी जा रही है कि असामाजिक तत्व ने झाड़ी में आग लगायी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola