उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी संख्यात्मक जांच परीक्षा आयोजित

Updated:
विज्ञापन
उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी संख्यात्मक जांच परीक्षा आयोजित

चितरा : लोगों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से परीक्षा आयोजित

विज्ञापन

चितरा. सारठ प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न संकुलों में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी संख्यात्मक जांच परीक्षा आयोजित की गयी. इस परीक्षा में चितरा संकुल के कुल 155 महिला व पुरुषों ने भाग लिया. मालूम हो कि निदेशक, प्राथमिक शिक्षा सह सदस्य सचिव, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण झारखंड तथा जिला शिक्षा अधीक्षक, देवघर के निर्देश के आलोक में एनआइओएस की ओर से निर्धारित बुनियादी संख्यात्मक जांच परीक्षा रविवार को विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की गयी. इस परीक्षा के लिए प्रत्येक उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय को 10-10 तथा प्राथमिक विद्यालयों को 8-8 परीक्षार्थियों का लक्ष्य दिया गया था. बताया जाता है कि यह परीक्षा निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गयी थी. इस संबंध में संकुल साधन सेवी अनंत सिंह ने बताया कि चितरा संकुल में कुल 155 लोग परीक्षा में शामिल हुए. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पांडेय, सहायक शिक्षक शिवानंद ओझा, सुनील कुमार भोक्ता, बहादुर यादव, जय राम मिर्धा, तपन मंडल समेत दर्जनों शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola