ePaper

Deoghar news : लंबित वेतन की मांग को लेकर आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों ने काम किया ठप

Updated at : 11 Sep 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : लंबित वेतन की मांग को लेकर आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों ने काम किया ठप

चितरा कोलियरी के शर्मा आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों ने लंबित वेतन की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और कंपनी का कामकाज ठप कर दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चितरा . चितरा कोलियरी में शर्मा आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों ने गुरुवार को अपने लंबित वेतन की मांग करते जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही विरोध प्रकट करते हुए कंपनी का कामकाज पूरी तरह से ठप कर दिया. आक्रोशित कर्मियों ने कंपनी के कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. इस संबंध में प्रदर्शनकारी कर्मियों की अगुवाई कर रहे समाजसेवी राजू दास ने कहा कि पिछले दो माह से कर्मियों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. जुलाई माह से आउट सोर्सिंग कंपनी के कर्मियों को मासिक मजदूरी नहीं दिये जाने से कर्मियों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है, जिससे परिवार के भरण पोषण करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रति वर्ष दुर्गापूजा के अवसर पर पूजा बोनस दिया जाता था, लेकिन इस बार पूजा बोनस देने से कंपनी साफ इनकार कर रही है. कहा कि कर्मियों को कम मजदूरी दी जाती है. उसमें भी समय पर नहीं दिया जाता है. कहा कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दिया जाना और 12 घंटे तक काम जाना श्रम कानून का घोर उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि जब तक मजदूरों का बकाया मजदूरी भुगतान व पूजा बोनस देने की घोषणा कंपनी नहीं करती है. तब तक आउटसोर्सिंग कंपनी का कामकाज ठप रखा जायेगा. इसके लिए सारी जिम्मेवारी कंपनी प्रबंधन की होगी. मौके पर मोहनलाल महतो, कृष्णा गिरि, मिथुन कुमार, चंद्र किशोर, अनूप कुमार, सुबोध महतो, राजू कुमार, रंजीत दास सहित काफी संख्या में कंपनी के कर्मी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola