Deoghar news : कार्यशाला में घरेलू कामगार महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा, अधिकारों के बारे में बताया

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : कार्यशाला में घरेलू कामगार महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा, अधिकारों के बारे में बताया

स्पार्क रांची व प्रेरणा भारती मधुपुर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवारा के अवसर पर कार्यशाला का उद्घाटन किया

विज्ञापन

देवघर. . स्थानीय न्यू ग्रैंड होटल के सभागार में स्पार्क रांची व प्रेरणा भारती मधुपुर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवारा के अवसर पर कार्यशाला का उद्घाटन किया . इसमें श्रम मूल्य के संकट से जूझती घरेलू कामगार महिलाएं की समस्याओं पर चर्चा की, साथ ही उनके अधिकारों के बारे में वक्ताओं ने अवगत कराया. इसकी अध्यक्षता पेरमी देवी ने की व संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद सदस्य गीता मंडल के अलावा प्रेरणा भारती की माया पटेल,असेफा संस्था से सच्चिदानंद मंडल, कार्यशाला के प्रतिनिधि शंकर दास, अरुण कुमार निर्झर आदि ने विचार रखे. वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों व उनके लिए लागू कानूनों की जानकारी दी. प्रेरणा भारती से आई किशोरियों ने झारखंडी गीत पर गायन व नृत्य की प्रस्तुति दी. मंच संचालन शंकर दास ने किया. कार्यशाला में सतीश कर्ण, नीलाद्री शेखर मुखर्जी, सच्चिदानंद मंडल, गणेश दास, भवेश चंद,बलराम पंडित, इंदु देवी, गुड़िया देवी, प्रियंका देवी, नीलू देवी, अनीता देवी, सीमा कुमारी, मदन दास, अनुपम मरांडी, कविता सोरेन, संतोषी कुमारी,भारती कुमारी, मालती देवी, शंभू तुरी, अनीता देवी, खुशी कुमारी, कोमल कुमारी, प्रमिला टुडू, सपना मरांडी आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन सिमोती मुर्मू ने किया.

विज्ञापन
फाल्गुनी मारिक

लेखक के बारे में

By फाल्गुनी मारिक

विगत 32 वर्षों से प्रभात खबर में पत्रकारिता करते आ रहा हूं. विशेष तौर पर कोर्ट से संबंधित खबरों के अलावा श्रावणी विशेषांक -बिल्व पत्र में धार्मिक आलेख लेखन, दुर्गापूजा के अवसर पर निकाली गयी दुर्वाक्षत में धार्मिक लेख लिखने, सामयिक कॉलम कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन का अनुभव है. साथ ही लोक भाषा खोरठा में कविता, कहानी लेखन का अनुभव है. झारखंड अधिविध परिषद रांची के वर्ग अष्टम के पाठ्यक्रम में तथा आचार्य विनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए की कक्षा के पाठ्यक्रम में कविता शामिल हो चुकी है. विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां व आलेखों का भी प्रकाशन हो चुका है.

प्रभात खबर में विगत 32 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव. विशेष तौर पर अदालत की खबरों पर पकड़ है. इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं पर आलेख छपते रहा है. बिल्व पत्र श्रावणी विशेषांक में धार्मिक आलेख, सामयिक कॉलम- कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन करते रहे हैं. लोक भाषा खोरठा की जानकारी है एवं इनकी कविता झारखंड अधिविध परिषद में वर्ग अष्टम तथा बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम में शामिल है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola