चितरा : सिंदूर खेला के बाद नम आंखों से किया मां भगवती को विदा

चितरा कोलियरी में दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न
चितरा. कोलियरी प्रक्षेत्र में पूरे नौ दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्र के समापन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. वहीं, दूसरी ओर विजयादशमी के अवसर पर कोलियरी के दुर्गा मंदिर प्रांगण में भव्य मेला का आयोजन हुआ व मूर्ति विसर्जन के साथ गुरुवार को दुर्गा पूजा संपन्न हुई. मालूम हो कि मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान वातावरण मां की जयकारों से गूंज उठा. माता रानी के भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी और अगली वर्ष फिर आना मां. मालूम हो कि हाटतल्ला दुर्गा मंदिर से गाजे-बाजे के साथ देवी दुर्गा समेत अन्य देवी देवताओं के प्रतिमा को निकाला गया और स्थानीय जलहरा पोखर में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया. इसके पूर्व महानवमी को मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान के साथ पूजा के पश्चात सैकड़ों बकरे की बलि भी दी गई थी. साथ ही विजयादशमी पर चितरा हाटतल्ला में मेला का भी आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय व बाहर से आए दुकानदारों के द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाया गया था. बच्चों से लेकर बड़ों तक मेला का आनंद लिया. दूसरी, बंगाली बहुल क्षेत्र आसानबनी व बरजोरी में पारंपरिक सिंदूर खेला का आयोजन किया गया. विवाहित महिलाएं लाल साड़ी और पारंपरिक शृंगार में एकत्रित होकर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर देवी दुर्गा को विदाई दी. साथ ही विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस तैनात थे. हाइलार्ट्स : चितरा कोलियरी में दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




