नॉकआउट टूर्नामेंट में दुमका ने जसीडीह को किया पराजित

Updated at : 16 Feb 2025 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
नॉकआउट टूर्नामेंट में दुमका ने जसीडीह को किया पराजित

मधुपुर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में मधुपुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित टी 20 चैलेंजर कप नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में मधुपुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित टी 20 चैलेंजर कप नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को जसीडीह क्रिकेट टीम व लाज एकेडमी दुमका के बीच खेला गया. टॉस जीतकर जसीडीह ने बल्लेबाजी करते हुए 17.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 112 बनाया. जसीडीह टीम से अमित रॉय 33 व सुमित ने 23 रन बनाये. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरे लाज एकेडमी दुमका ने निर्धारित लक्ष्य को नौ विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. दुमका के लक्ष्मण ने चार व रवींद्र ने दो विकेट लिया. दुमका की से अभिषेक ने 27 व आनंद ने 20 रन बनाया. लक्ष्मण को चार विकेट लेने पर मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया. अंपायर के रूप में मो. कौशल शेख व रेहान रहे. बताते चले कि नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीम में हिस्सा ले रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola