देवघर के डॉ डी तिवारी बने नेशनल IMA के वाइस प्रेसिडेंट, इस टीम में जगह पाने वाले झारखंड के दूसरे डॉक्टर

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

डॉ तिवारी 1995-96 से आइएमए के आजीवन सदस्य बने. पिछले 10 वर्षों से आइएमए के सभी राष्ट्रीय और राज्य सम्मेलनों में नियमित रूप से भाग लेते रहे हैं. उन्होंने शाखा सचिव और अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है.

विज्ञापन

संजीत मंडल, देवघर : आइएमए के अध्यक्ष डॉ डी तिवारी के निर्विरोध नेशनल आइएमए के वाइस प्रेसिडेंट चुने जाने पर देवघर के डॉक्टरों ने उन्हें बधाई दी है. नेशनल आइएमए में जगह मिलने पर चिकित्सक वर्ग गौरवान्वित महसूस कर रहा है. डॉ तिवारी झारखंड के दूसरे डॉक्टर हैं जिन्हें नेशनल आइएमए की टीम में जगह मिली है. इनसे पहले 2005-06 में डॉ अजय कुमार सिंह (आरपीएस हॉस्पीटल रांची) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने थे.

डॉ तिवारी 1995-96 से आइएमए के आजीवन सदस्य

डॉ तिवारी 1995-96 से आइएमए के आजीवन सदस्य बने. पिछले 10 वर्षों से आइएमए के सभी राष्ट्रीय और राज्य सम्मेलनों में नियमित रूप से भाग लेते रहे हैं. उन्होंने शाखा सचिव और अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है. वर्तमान में वे आइएमए देवघर (झारखंड) के शाखा अध्यक्ष (2022-24 और 2024-26) हैं. उन्होंने सचिव के रूप में 2017 में झारखंड आइएमए सम्मेलन का आयोजन किया. वे 2021-22 से झारखंड से सीडब्ल्यूसी (केंद्रीय कार्य समिति) के नियमित सदस्य हैं. आओ गांव चलें अभियान के तहत 2023-25 तक आइएमए मुख्यालय की स्थायी समिति के सदस्य हैं.

किन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है डॉक्टर तिवारी को

डॉ तिवारी ने फरवरी 2024 में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में सेवा कार्य में भाग लिया था. स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी के तहत 13 जून से 20 जून 2024 तक बद्रीनाथ जी उत्तराखंड में सेवा कार्य किया. इन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशंसा पुरस्कार 2018, डॉक्टर्स डे राष्ट्रीय पुरस्कार 2020, डॉ एकेएन सिन्हा आइएमए राष्ट्रीय सम्मान -2023 मिला है. उन्होंने अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है.

कौन कौन थे प्रस्तावकों में शामिल

उनके प्रस्तावकों में डॉ अरुण कुमार सिंह, राज्य अध्यक्ष आइएमए और डॉ प्रदीप कुमार सिंह, राज्य सचिव आइएमए, समर्थक डॉ अजय कुमार सिंह (आरपीएस अस्पताल रांची), डॉ मेजर चंदन (धनबाद), डॉ सहजानंद, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. शरद अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, एसोसिएशनिस्ट डॉ केतन देसाई और डॉ अनिल नायक शामिल हैं. उक्त जानकारी आइएमए देवघर के सचिव डॉ गौरी शंकर ने दी.

ड्रॉप ऑफ ब्लड के सदस्यों ने डॉ डी तिवारी को दी बधाई

राष्ट्रीय आइएमए के उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर डॉ डी तिवारी को ड्रॉप आफ ब्लड देवघर के सभी सदस्यों ने उनके आवास पहुंच कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. बधाई देने वालों में विनायक सिन्हा के नेतृत्व में समीर मिश्रा, आदित्य कुमार, चंदन पांडे ,नीरज कुमार, अनिल कुमार सहित कई लोग शामिल थे.

Also Read: नेपाल से देवघर जा रही तीर्थयात्री से भरी बस समस्तीपुर में पलटी, तीन दर्जन से अधिक यात्री जख्मी…

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola