कोल श्रमिकों ने बोनस की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
कोल श्रमिकों ने बोनस की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

कोयला मजदूरों के पूजा बोनस पर संशय, प्रत्येक मजदूरों को एक-एक लाख रुपये एडवांस देने की मांग

विज्ञापन

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी में कार्यरत कोयला मजदूरों को दुर्गा पूजा बोनस दिये जाने पर संशय बना हुआ है. पूजा बोनस दिये जाने की मांग को लेकर मंगलवार को कोलियरी वर्कशॉप में कार्यरत कोयला मजदूरों ने एकजुट होकर प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. साथ ही दुर्गा पूजा के पूर्व कोलियरी में कार्यरत प्रत्येक मजदूरों एक-एक लाख रुपये एडवांस के रूप में देने की मांग उठायी. मालूम हो कि हर साल की तरह पूजा बोनस की घोषणा को लेकर मजदूरों में उत्सुकता बनी हुई थी, लेकिन बोनस पर संशय की स्थिति ने उन्हें निराश कर दिया है. इस संबंध में मजदूर संगठनों का कहना है कि समय रहते स्पष्ट घोषणा नहीं होने से परिवार के लिए खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं. कहा कि पिछले साल समय पर बोनस मिलने से वे समय से खरीदारी कर लिये थे. कोयला कर्मियों के कारण बाजार में रौनक रहती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है. वहीं, दूसरी ओर बोनस पर संशय का असर अब स्थानीय बाजार पर भी दिखने लगा है. दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक तो बाजार आ रहे हैं, लेकिन खरीदारी नहीं कर रहे हैं. कर्मियों ने यह भी कहा कि यदि जल्द बोनस को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई तो इस बार बाजार की रौनक फीकी रह जायेगी. मौके पर सोना लाल सोरेन, जैनुल अंसारी, शेख समीर, षष्टी चरण महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola