Deoghar News : जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप आज से, 270 से अधिक प्रतिभागी दिखायेंगे दम

Published by : AJAY KUMAR YADAV Updated At : 28 Apr 2025 8:02 PM

विज्ञापन

दो दिवसीय 11वीं जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 29 और 30 अप्रैल को केकेएन स्टेडियम में किया जायेगा. इस चैंपियनशिप में 270 से ज्यादा प्रतिभागी शिरकत करेंगे.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : दो दिवसीय 11वीं जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 29 और 30 अप्रैल को केकेएन स्टेडियम में किया जायेगा. इस चैंपियनशिप में 270 से ज्यादा प्रतिभागी शिरकत करेंगे. इस संदर्भ में संघ के सचिव मनोज मिश्र ने बताया कि अब तक करीब 270 प्रतिभागियों ने चैंपियनशिप के लिए अपना निबंधन करवाया है. इस चैंपियनशिप में अंडर-10, अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 व सीनियर महिला और पुरुषों की प्रतियोगिता होनी है. चैंपियनशिप में भागीदारी करने वाले सभी प्रतिभागियों को सुबह आठ बजे तक केकेएन स्टेडियम में रिपोर्ट करनी है. इस चैंपियनशिप में अलग-अलग आयु वर्ग के लिए इवेंट को शामिल किया गया है. पहली बार झारखंड में देवघर ने जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किड्स कैटेगरी अंडर-10 आयु वर्ग को शामिल किया है.

चैंपियनशिप के विभिन्न वर्गों में होनेवाले इवेंट

किड्स अंडर-10 :

30 मीटर रेस, 30 मीटर माइक्रो हर्डल रेस, किड्स जेवलिन, फ्लाइंग डिस्क थ्रो.

अंडर-14 (बालक व बालिका) :

60 मीटर, 600 मीटर दौड़, लांग जंप, हाइजंप, शार्टपुट (एक किलो), किड्स जेवलिन.

अंडर-16 (बालक व बालिका) :

60 मीटर, 600 मीटर दौड़, लांग जंप, हाइजंप, शार्टपुट (ब्वायज-चार केजी व गर्ल्स-3 केजी), जेवलिन (ब्वायज- 600 ग्राम व गर्ल्स-500ग्राम).

अंडर-18 (बालक व बालिका) :

100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1000 मीटर दौड़, लांग जंप, हाइजंप, शॉर्टपुट (ब्वायज-5 केजी व गर्ल्स -5 केजी) डिस्क्स थ्रो, भाला फेंक (बालक-1.5केजी व गर्ल्स-1केजी) जेवलिन (ब्वायज- 600 ग्राम व गर्ल्स -500ग्राम), जेवलिन (ब्वायज-700 ग्राम व गर्ल्स-500 ग्राम)

अंडर-20 (बालक) :

100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़, लांग जंप, हाइजंप, शार्टपुट (ब्वायज-7 केजी), डिस्कस थ्रो- (1.75 केजी) व जेवलिन (700 ग्राम).

अंडर -20 (बालिका ) :

जेवलिन (गर्ल्स- 500 ग्राम).

सीनियर ब्वायज :

100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर दौड़, लांग जंप व शॉर्टपुट, जेवलिन,

सीनियर बालिका:

100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लॉग जंप व शॉर्टपुट.

खिलाड़ियों की लाना होगा जन्म प्रमाणपत्र की कॉपी

खिलाड़ियों के जन्मतिथि का पैमाना तय किया गया है. उसी हिसाब से खिलाड़ी अपने आयुवर्ग का चयन करना होगा. प्रतियोगिता के सभी खिलाड़ियों को अपने जन्म प्रमाण के लिए आधार, 10वीं की मार्कशीट, ब्लॉक या पंचायत से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी लेकर आना अनिवार्य होगा. संघ के सचिव ने कहा कि विजेता को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, जो विजयी नहीं होंगे, उन्हें भी पार्टिशिपेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा.

हाइलाइट्स

पहली बार जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किड्स कैटेगरी अंडर-10 आयु वर्ग के खिलाड़ी होंगे शामिल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJAY KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By AJAY KUMAR YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola