सारठ बाजार के सौंदर्यीकरण व सुव्यवस्थित प्रबंधन को लेकर दुकानों की गणना शुरू, आधार-मोबाइल सहित विवरण संग्रह अभियान तेज

Published by : MITHILESH SINHA Updated At : 20 May 2026 9:59 PM

विज्ञापन

सारठ में प्रत्येक दुकानदारों को मोबाइल, आधार के साथ टीम को दें सही जानकारी

विज्ञापन

सारठ. प्रखंड बाजार को सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाने की दिशा में बुधवार को दुकानों की गणना का कार्य शुरू कर दिया गया. यह कार्य सीओ कृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा के निर्देश पर शुरू हुआ, जिसमें सारठ के उप मुखिया सनोज गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य एम. सिन्हा, पंचायत सचिव हलधर राणा, राजस्व उप निरीक्षक मुकेश मुर्मू, वार्ड सदस्य मकशुद शेख सहित प्रतिनियुक्त चौकीदारों की टीम शामिल रही. सारठ चौक से दुकान-वार गणना की शुरुआत की गयी, जिसमें प्रत्येक दुकानदार का नाम, पिता का नाम, दुकान की स्थिति, आधार नंबर और मोबाइल नंबर निर्धारित फॉर्मेट में दर्ज किया जा रहा है. बताया गया कि 5 मई को विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह द्वारा प्रखंड कार्यालय में स्थानीय दुकानदारों, पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर सारठ बाजार के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की गयी थी. इस योजना के तहत फल-सब्जी विक्रेताओं सहित सभी अस्थायी दुकानदारों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से व्यवसाय करने की सुविधा दी जाएगी. साथ ही बाजार में साफ-सफाई, बेहतर रोशनी, शुद्ध पेयजल और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था सुधारने पर भी सहमति बनी थी. यह कार्य पंचायती राज अधिनियम 2001 के प्रावधानों के तहत किया जा रहा है, ताकि बाजार को सुव्यवस्थित, सुविधाजनक और सुगम आवागमन योग्य बनाया जा सके. रविवार तक दुकानों की गणना और बाजार सीमांकन का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी पूर्ण जानकारी (मोबाइल व आधार सहित) टीम को उपलब्ध कराएं. टीम को चौकीदारों के सहयोग से निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार विवरण संकलित करने के निर्देश दिए गए हैं. मौके पर चौकीदार मोहन रवानी,चन्द्र शेखर किस्कू,अजय मंडल,रोहित यादव समेत कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे. — चार दिनों के अंदर निर्धारित फॉर्मेट में दुकानदारों की विवरणी तैयार करें : सीओ प्रत्येक दुकानदारों को मोबाइल, आधार के साथ टीम को दें सही जानकारी : थाना प्रभारी

विज्ञापन
MITHILESH SINHA

लेखक के बारे में

By MITHILESH SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola