Deoghar news : एनएसएस के शिविर में डिजिटल लिटरेसी पर चर्चा, साइबर सुरक्षा के बारे में बताया

Updated at : 01 Mar 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : एनएसएस के शिविर में डिजिटल लिटरेसी पर चर्चा, साइबर सुरक्षा के बारे में बताया

देवघर के आरडीबीएम कॉलेज में एनएसएस इकाई-तीन ने विशेष शिविर का आयोजन किया. डिजिटल लिटरेसी थीम पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने विचार रखे.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . आरडीबीएम कॉलेज में एनएसएस इकाई-तीन के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. सात दिवसीय कार्यक्रम का थीम डिजिटल लिटरेसी है. कार्यक्रम बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता डालसा सचिव तुषार मयंक टोपनो व वक्ता चीफ लिगल काउंसलर थे. उन्होंने स्वयं सेविकाओं को कानून संबंधित विभिन्न जानकारियां दी और साइबर सुरक्षा के बारे में भी बताया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर इंचार्ज डॉ सुचिता कुमारी ने की. कार्यक्रम में 50 स्वयं सेविकाओं ने भाग लिया. प्रथम सत्र में कार्यक्रम स्थल गोद लिए हुए गांव बरियार बांधी में महिला और बच्चों को सफाई और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तथा विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ करुणा पंजियारा, सदस्य डॉ सीमा सिंह, प्रीति कुमारी व सभी प्राध्यापक, प्राध्यापिकाऔर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक पेश किया. कार्यक्रम में डाॅ किसलय सिन्हा, डॉ रेखा गुप्ता, प्राध्यापक ममता कुजूर, डॉ बिपिन कुमार, प्राध्यापक प्रीति कुमारी, शिखा सोनाली, जेनिस तिग्गा, सुनीता हेंब्रम, हेलेना टुडू आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भाग लिया. कार्यक्रम में स्वयं सेविका स्नेहा, अंशु, अनुष्का, सपना, फरहा, साधना, रश्मि, गुंजन, मौसमी, पौलिना, बसंती, ज्योति टुडू आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola