पेंशन के लाभार्थियों का हुआ भौतिक सत्यापन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पेंशन के लाभार्थियों का हुआ भौतिक सत्यापन

मधुपुर: पेंशन योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर चर्चा

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के गोनैया पंचायत सचिवालय में मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल ऑडिट का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ऑडिट टीम में सोशल ऑडिटर विनोद यादव व डब्ल्यू कुमार ने पेंशन से जुड़े लाभुकों की समस्याएं सुनते हुए त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. सोशल ऑडिट के दौरान पेंशन वितरण की प्रक्रिया, पात्रता व भुगतान की स्थिति की विस्तार से जांच की गयी. ऑडिट में कई लाभुकों ने समय पर पेंशन नहीं मिलने व बैंक संबंधी समस्या को टीम के समक्ष रखा. ऑडिट टीम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान जल्द किये जाने निर्देश दिया. टीम के सदस्यों ने कहा कि ऑडिट का मुख्य उद्देश्य योजना में पारदर्शिता लाना और लाभुकों को उनका हक दिलाना है. मौके पर मुखिया मुकेश कुमार दास ने कहा कि पिछले छह माह केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ लाभुकों को नहीं मिला है. इसको लेकर दर्जनों लाभुक पंचायत भवन व बैंक का चक्कर लगा रहे है. मौके पर पंचायत के दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola