Deoghar news : स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप, खाद्य सुरक्षा को लेकर हैंड-टू-हैंड जारी किये लाइसेंस

Updated at : 04 Mar 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप, खाद्य सुरक्षा को लेकर हैंड-टू-हैंड जारी किये लाइसेंस

देवघर के टॉवर चौक स्थित पुराना सदर अस्पताल में दुकानदारों की सुविधा के लिए कैंप लगाया गया और खाद्य सामग्री बेचने वाले 44 दुकानदारों को हैंड- टू हैंड लाइसेंस दिया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. पुराना सदर अस्पताल में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा के तहत आने वाले दुकानदारों की सुविधा को लेकर विभाग ही ओर से हैंड-टू-हैंड लाइसेंस उपलब्ध कराने के लिए कैंप लगाया गया. यह कैंप सुबह 10 :30 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक संचालित हुआ. इसमें 44 दुकानदारों को हैंड -टू -हैंड लाइसेंस जारी किया गया. वहीं तीन बड़े दुकानदारों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया. इस संबंध में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ऐसे कोई भी खाद्य पदार्थ बेचने वाले या फिर थोक विक्रेता बिना लाइसेंस के सामान नहीं बेच सकते है. बिना लाइसेंस के खाद्य सामग्री को बेचना पूरी तरह से गैर कानूनी है. इसके लिए विभाग के साइड पर ऑनलाइन आवेदन कर लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं. दुकानदारों की सुविधा को देखते हुए कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें 44 दुकानदारों को तुरंत अप्लाई करने के बाद प्रक्रिया पूरी कर लाइसेंस दिये गये. वहीं तीन बड़े थोक विक्रेता का लाइसेंस अप्लाई कराया गया है. इसकी जांच करने के बाद इनको लाइसेंस जारी किया जायेगा. मौके पर प्रभारी अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार, प्रशांत कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola