ePaper

देवघर महिला टीम सेफा में, कोडरमा को 240 रनों से हराया

Updated at : 06 May 2024 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर महिला टीम सेफा में, कोडरमा को 240 रनों से हराया

इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-15 वूमेन टूर्नामेंट में देवघर की महिला टीम ने कोडरमा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर महिला झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की ओर से पाकुड़ के रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-15 वूमेन टूर्नामेंट के तहत सोमवार को देवघर व कोडरमा के बीच मुकाबला हुआ. इस मैच में देवघर ने कोडरमा टीम को 240 रनों से हरा दिया. देवघर की कप्तान सुलेखा टुडु ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 20 ओवर के मैच में देवघर टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 283 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. देवघर की कप्तान सुलेखा ने 73 गेंद में 19 चौकों की मदद से 110 रनों की पारी खेली. वहीं, जयमाला कुमारी ने 57 गेंद में 59 रन बनाये. कोडरमा की सुमन कुमारी व श्रीस्य सिन्हा ने एक-एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोडरमा की पूरी टीम 19.3 ओवर में महज 43 रनों पर ढेर हो गयी. कोडरमा की ओर से सर्वाधिक पांच रन जरीन हयात ने बनाया. कोडरमा के सात बल्लेबाज बगैर खाता खोले पवैलियन लौट गये. देवघर की ओर से गेंदबाजी करते हुए जयमाला कुमारी ने तीन विकेट, सिमरन कुमारी व कप्तान सुलेखा टुडू ने दो-दो विकेट, कोमल , पायल व चांदनी ने मिल कर एक-एक विकेट झटके. देवघर टीम ग्रुप के अपने सभी मैच जीतकर ग्रुप तालिका में टॉप में है और सेमीफाइनल में प्रवेश कर गयी. अब सेमीफाइनल मुकाबले में देवघर टीम की टक्कर बोकारो टीम के बीच बोकारो में ही मैच खेला जायेगा. डीसीए के पदाधिकारियों ने टीम के कोच, मैनेजर व खिलाड़ियों को बधाई दी है. शानदार शतक लगाने व वाली सुलेखा टुडू को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola