देवघर में फुट ओवरब्रिज की सीढ़ी से गिरकर वृद्ध की मौत, ट्रेन पकड़ने जाने के दौरान हुआ हादसा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 02 Apr 2025 4:49 PM
रोत बिलखते परिजन
Deoghar News: देवघर में फुट ओवरब्रिज से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गयी. वह ट्रेन पकड़ने के लिए फुट ओवरब्रीज से प्लटफॉर्म नंबर दो पर जा रहे थे.
देवघर, निषिद्ध कुमार मालवीय : देवघर के जसीडीह स्टेशन रेलवे फुट ओवरब्रिज की सीढ़ी पर एक वृद्ध व्यक्ति की फिसलकर गिरने से मौत हो गयी. घटना बुधवार शाम की है. हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान बिहार के बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के गौरीअंबा गांव निवासी 60 वर्षीय जागेश्वर रमानी के रूप में हुई है. वृद्ध अपनी पोती जुली कुमारी के साथ ट्रेन में सवार होने स्टेशन पहुंचा था. शव की पहचान मृतक के दामाद विश्वनाथ रमानी, पुत्री रीना देवी ने की है.
ट्रेन पकड़ने जाने के दौरान हुआ हादसा
दामाद विश्वनाथ रमानी ने इस संबंध में बताया कि उसके ससुर मंगलवार को गवाली पूजा में शामिल होने अपनी पोती के साथ कोठिया आए थे. बुधवार की सुबह वे टेलवा हॉल्ट जाने के लिए स्टेशन पहुंचे. टिकट लेने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि जसीडीह-झाझा पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर आयेंगी. इसके बाद वे प्लेटफार्म नंबर एक से फुट ओवरब्रिज से प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जा रहे थे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े.
Also Read: पूर्वी सिंहभूम में गजराज ने ले ली महिला की जान, दहशत में ग्रामीण
मृतक पहले से ही चल रहा था बीमार
इसके बाद उसकी पोती ने घटना की जानकारी रेल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी के पुलिस पदाधिकारी व जवान सहित परिजन पहुंचे. आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वृद्ध खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था. परिजनों ने बताया कि वह पहले से ही बीमार चल रहे थे. पुलिस ने आशंका जतायी है कि बीमार होने की वजह से उनका पैर फिसल गया, जिससे उनकी मौच हो गयी. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का खुलासा हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










