देवघर: 4 साल पहले हुआ था पति का कत्ल, अब पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या

घटनास्थल पर लोगों की भीड़
Deoghar Murder News: झारखंड के देवघर जिले से मां और बेटे की हत्या का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
सोनारायठाढी से आशीष कुंदन/लक्ष्मण की रिपोर्ट
Deoghar Murder News: देवघर जिले के सोनारायठाढी थाना क्षेत्र के महापुर पंचायत अंतर्गत हेठ नवाडीह गांव में सोमवार देर रात मां-बेटे की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान 38 वर्षीय रुबेदा बीबी और उसके 12 वर्षीय बेटे छोटू के रूप में हुई है. इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.
देर रात एक से दो बजे के बीच हुई वारदात
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब एक से दो बजे के बीच की बताई जा रही है. परिजनों ने बताया कि रुबेदा बीबी और उसके बेटे छोटू की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग की.
एसपी पहुंचे घटनास्थल, फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में
मंगलवार सुबह एसपी प्रवीण पुष्कर सुबह करीब छह बजे घटनास्थल पर पहुंचे. उनके साथ अनुसंधान (रिसर्च) विंग और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है.
चार साल पहले पति की भी हुई थी हत्या
परिजनों ने बताया कि रुबेदा बीबी के पति रियाज अहमद की भी 15 जुलाई 2022 को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी. पिता की हत्या के बाद परिवार की जिम्मेदारी बड़ा बेटा संभाल रहा है, जो पश्चिम बंगाल में रहकर मजदूरी करता है और कमाकर परिवार का खर्च उठाता है. ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि रुबेदा के पति रियाज अहमद हत्याकांड के कुछ आरोपितों को पुलिस चार वर्ष में भी गिरफ्तार नहीं कर पाई थी. घटना के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में डर का माहौल है.
यह भी पढ़ें: तारा शाहदेव मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रकीबुल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज
यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग मामले में भाई को आजीवन कारावास, साक्ष्य छिपाने के दोषी पिता को तीन साल की सजा
यह भी पढ़ें: धनबाद के गोल्डन वेडिंग पैलेस पर चलेगा निगम का बुल्डोजर, 15 दिन का मिला अल्टीमेटम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










