देवघर में हूल दिवस पर डीसी ने अमर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
hul diwas deoghar

सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते डीसी

Deoghar Hul Diwas: हूल दिवस के अवसर पर देवघर के डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने अमर शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग और बलिदान को नमन किया. डीसी ने इस मौके पर कहा कि शहीदों के आदर्शों पर चलकर समरस और न्यायपूर्ण समाज बनाने का संकल्प लें.

विज्ञापन

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट

Deoghar Hul Diwas: झारखंड के देवघर जिले में हूल दिवस के मौके पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने मंगलवार को अपने कार्यालय में अमर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने हूल विद्रोह के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ शुरू हुआ यह आंदोलन देश की स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली गाथा का महत्वपूर्ण अध्याय है. आदिवासी वीरों और वीरांगनाओं ने अपने अदम्य साहस, नेतृत्व और बलिदान से राष्ट्रप्रेम की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की थी. 

शहीदों के आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील 

देवघर के उपायुक्त ने कहा कि अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो समेत असंख्य बलिदानियों का त्याग और संघर्ष आज भी समाज को प्रेरित करता है. उनके आदर्शों से सीख लेते हुए सभी को सामाजिक समरसता, न्याय और समानता की स्थापना के लिए मिलकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हूल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि झारखंड के वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था. उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा स्मरणीय रहेगा. 

अधिकारियों और कर्मियों ने भी दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी समेत गोपनीय शाखा के कर्मी उपस्थित थे. 

यह भी पढ़ें: तारा शाहदेव मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रकीबुल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें: पलामू फैमिली डेथ केस : एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में सरकार ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश 

यह भी पढ़ें: रांची : नामकुम के लाली गांव में गुस्साए ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, जर्जर सड़क पर लगाया ‘नरक द्वार’ का बोर्ड

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola