अस्पताल में साफ-सफाई, कार्यशैली और आयुष्मान योजना में लायें सुधार : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
अस्पताल में साफ-सफाई, कार्यशैली और आयुष्मान योजना में लायें सुधार : डीडीसी

डीडीसी ने सारवां सीएचसी का किया निरीक्षण, जांच के दिये सख्त निर्देश

विज्ञापन

सारवां. डीडीसी पीयूष सिन्हा द्वारा सोमवार को सीएचसी सारवां का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, लेखा लिपिक विभाग, दंत चिकित्सा कक्ष, मलेरिया कक्ष, मरहम-पट्टी कक्ष, अर्श क्लिनिक, एमसीडी स्क्रीनिंग, यक्ष्मा कक्ष, कुष्ठ विभाग समेत विभिन्न वार्डों का जायजा लिया. इस क्रम में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों की एंट्री की स्थिति की जानकारी ऑपरेटर अमित कुमार और लेखा प्रबंधक आलोक रंजन से ली गयी. डीडीसी ने निर्देश दिया कि हर हाल में पात्र लाभुकों की एंट्री सुनिश्चित की जाये. यदि किसी प्रकार की समस्या आती है, तो उसे चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी के समक्ष रखकर त्वरित समाधान किया जाये. साथ ही आपसी विवाद को अस्पताल परिसर से बाहर रखने और मरीजों को हर हाल में बेहतर सुविधा देने पर जोर दिया गया. उन्होंने कर्मियों को एक सप्ताह के अंदर कार्यशैली में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया. मरहम-पट्टी कक्ष में बेड पर खून के निशान पाये जाने पर उन्होंने कर्मियों को कड़ी फटकार लगायी और कहा कि इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता है. साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी गयी. इसके अलावा डीडीसी ने सीएचसी में चल रहे ओपीडी, एमसीडी स्क्रीनिंग, डॉग बाइट के मामलों और एएनसी जांच की स्थिति की समीक्षा की, जिसमें कुछ कमियां मिलीं, जिसको शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया. साथ ही आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, बीडीओ रजनीश कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. बी.के. सिन्हा, डॉ. राजेश रंजन, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. जेकी शेखर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, लेखपाल आलोक रंजन, मलेरिया निरीक्षक मनोज पांडे, बीडीएम प्रशांत कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. हाइलार्ट्स : डीडीसी ने सारवां सीएचसी का किया निरीक्षण, जांच के दिये सख्त निर्देश

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola