ePaper

देवघर एयरपोर्ट की बढ़ेगी सुरक्षा, पुलिस आउटपोस्ट खोलने की तैयारी

Updated at : 30 Nov 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
doeghar airport security news

देवघर एयरपोर्ट.

Deoghar Airport Security News: देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए यहां एक पुलिस आउटपोस्ट खोलने की तैयारी शुरू हो गई है. क्या है तैयारी, पढ़ें.

विज्ञापन

Deoghar Airport Security News: देवघर के कुंडा थानांतर्गत देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस आउटपोस्ट खोले जाने की तैयारी चल रही है. इस सिलसिले में डीजीपी के निर्देश पर देवघर एयरपोर्ट में ओपी का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है.

देवघर एयरपोर्ट ओपी बनने से कुंडा थाने का लोड होगा कम

ओपी में हवाई अड्डा से सटे कुछ इलाकों को भी कुंडा थाना क्षेत्र से काटकर शामिल किया जा सकता है. साथ ही देवघर एयरपोर्ट पर होने वाले वीआइपी मूवमेंट पर ओपी द्वारा सुरक्षा बंदोबस्त किया जायेगा. देवघर एयरपोर्ट में ओपी बन जाने से कुंडा थाने का लोड भी बहुत हद तक कम हो जायेगा.

वीआईपी मूवमेंट से कुंडा थाने की बढ़ जाती है परेशानी

अभी देवघर एयरपोर्ट में किसी वीआईपी का मूवमेंट होता है, तो सुरक्षा की जिम्मेवारी कुंडा थाने की रहती है. ऐसे में कुंडा थाने को क्षेत्र में विधि-व्यवस्था कायम रखने में थोड़ी कठिनाई होती है. देवघर के एयरपोर्ट में ओपी खुल जाने से उक्त सारी समस्याओं का समाधान हो जायेगा.

देवघर एसपी से मांगा गया है आउटपोस्ट सृजन का प्रस्ताव

सूत्रों की मानें, तो देवघर एयरपोर्ट में नया ओपी खोलने के संबंध में डीजीपी कार्यालय से 25 नवंबर को पत्र जारी हुआ है. इसमें देवघर एसपी से आउटपोस्ट सृजन का प्रस्ताव मांगा गया है. इसी के आधार पर एसपी ने देवघर एयरपोर्ट पर नया ओपी खोलने संबंधी प्रस्ताव कुंडा थाने से मांगी गयी है.

Also Read

Deoghar news : आरपीएफ एस्कॉर्ट टीम ने चलती ट्रेन से विदेशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Deoghar News : छह घंटे तक जाम रही सड़क, फंसे रहे एम्स के डॉक्टर व मरीज

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola