जून के अंतिम सप्ताह में देवघर एम्स के ओपीडी का हो सकता है उद्घाटन, सारी तैयारियां हुई पूरी

Updated at : 13 Jun 2021 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
जून के अंतिम सप्ताह में देवघर एम्स के ओपीडी का हो सकता है उद्घाटन, सारी तैयारियां हुई पूरी

Jharkhand News (देवघर) : झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत देवीपुर में निर्मित एम्स के ओपीडी का उद्घाटन 26 या 27 जून को हो सकता है. उद्घाटन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन ने देवघर आने पर अपनी सहमित जता दी है. सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो केंद्रीय मंत्री देवघर आ सकते हैं. वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी उद्घाटन के लिए समय मांगा गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 11 जून को इससे संबंधित सूचना राज्य सरकार को भेज दी गयी है. देवघर एम्स के निदेशक डॉ सौरभ वार्ष्णेय ने भी पिछले दिनों रांची में सीएम हेमंत सोरेन से मिल कर आेपीडी के उद्घाटन के लिए समय मांगा है. राज्य सरकार की सहमति मिलते ही 26 या 27 जून को देवघर एम्स के ओपीडी का विधिवत उद्घाटन हो जायेगा.

एम्स प्रबंधन द्वारा अप्रैल में ही केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्द्वन को पत्र भेज कर ओपीडी के उद्घाटन के लिए समय मांगा गया था. लेकिन, मधुपुर उपचुनाव की वजह से उद्घाटन नहीं हो पाया है. अब संभावना है कि जून के अंतिम सप्ताह में एम्स ओपीडी का उद्घाटन हो जायेगा.

Also Read: JAC 10th-12th Result 2021 News : मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट तैयार करने के फार्मूला को अंतिम रूप देने में जुटा जैक, छठे विषय को लेकर फंसा पेच
ओपीडी की सारी तैयारी हुई पूरी

देवघर एम्स के ओपीडी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. मई में ही ओपीडी को एम्स प्रबंधन को हैंड ओवर कर दिया गया है. ओपीडी में 20 विशेषज्ञ डॉक्टरों के बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ 15 इमरजेंसी बेड, फार्मेसी, पैथोलॉजी की सुविधा रहेगी. एक साथ 80 लोगों के बैठने की सुविधा है. 200 वाहनों के पार्किंग के लिए व्यवस्था पूरी तरह तैयार कर दी गयी है. अभी एम्स प्रबंधन के डॉक्टरों द्वारा टेलीमेडिसिन सेवा दी जा रही है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola