चितरा: अभिभावकों ने री-एडमिशन में देरी पर जतायी नाराजगी

Updated:
विज्ञापन
चितरा: अभिभावकों ने री-एडमिशन में देरी पर जतायी नाराजगी

चितरा डीएवी में डीएवी में नामांकन व री-एडमिशन में देरी से अभिभावकों में नाराजगी

विज्ञापन

चितरा. चितरा कोलियरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बावजूद है अब तक एडमिशन व री-एडमिशन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से अभिभावकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है. विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्पष्ट सूचना नहीं मिलने के कारण अभिभावक असमंजस की स्थिति में हैं. अभिभावकों का कहना है कि हर वर्ष तय समय पर यह प्रक्रिया शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार हो रही देरी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. कई अभिभावकों ने बताया कि वे लगातार स्कूल का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ जल्द शुरू होगा कहकर वापस भेज दिया जा रहा है. इस संबंध में अभिभावक संदीप शंकर, गौतम महतो, वैद्यनाथ प्रसाद, प्रीतम कुमार, सुदीप महतो, गौरव चंद्र महतो, कौशल महतो, राजीव गुप्ता, राकेश शर्मा, प्रवीर भोक्ता, मुन्ना महतो और विजय दत्ता समेत अन्य ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सत्र शुरू होने के बावजूद नामांकन प्रक्रिया लंबित रहने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी, तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को बाध्य होंगे. अभिभावकों ने यह भी बताया कि अन्य डीएवी विद्यालयों में नामांकन के साथ पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है, जबकि यहां की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. उन्होंने आशंका जताई कि देरी से सिलेबस पूरा करने में कठिनाई हो सकती है. बताया गया कि स्कूल बस सेवा अब तक शुरू नहीं होने और कुछ प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी के कारण नामांकन प्रभावित हुआ है. इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य डॉ राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि स्कूल का पुराना सीसीटीवी सिस्टम खराब हो गया था, जिसे बदलने का कार्य जारी है. इसी वजह से नामांकन प्रक्रिया शुरू करने में विलंब हुआ. उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल से नामांकन एवं री-एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola