ePaper

फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Updated at : 21 May 2024 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

मधुपुर के नबी बख्श रोड के पास स्थित एक घर से पुलिस ने फंदे से लटकता युवक का शव बरामद किया है. सुबह बेटे के दरवाजा नहीं खोलने पर पिता ने दरवाजे को धक्का देकर खोला तो बेटे को फंदे से लटकता पाया.

विज्ञापन

मधुपुर . थाना क्षेत्र के नबी बख्श रोड कब्रिस्तान के पास एक घर के कमरे से पुलिस ने फांसी के फंदे से लटके एक युवक का शव बरामद किया है. युवक की पहचान राहुल कुमार दास (20 वर्ष ) के रूप में की गयी है. मृतक के पिता सोहन कुमार दास ने बताया कि मंगलवार कि सुबह जब राहुल अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसे आवाज दी गयी. वहीं पिता ने बताया कि काफी देर बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आयी तो फिर से बेटे को आवाज लगायी. लेकिन कोई गतिविधि नहीं होता देख दरवाजा में धक्का दिया, जिससे दरवाजा खुल गया. पिता ने बताया कि अंदर देखा कि राहुल फांसी के फंदे से लटका है. वहीं तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही मधुपुर थाना के एएसआई सामंत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतारा. वहीं इस दौरान पुलिस ने राहुल की गतिविधियों को लेकर परिजनों से पूछताछ भी की. इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. इधर युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. इधर युवक के फंदे से लटकने की घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा है. वहीं युवक की मौत हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola