चितरा के शिमला गांव के समीप जोरिया से पुलिस ने बरामद किया युवक का शव

Updated at : 10 May 2024 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
चितरा के शिमला गांव के समीप जोरिया से पुलिस ने बरामद किया युवक का शव

देवघर के चितरा थाना क्षेत्र में शिमला गांव के समीप जोरिया से मिले युवक के शव मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. खोजी कुत्ते की मदद से पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन

चितरा . थाना क्षेत्र के काशीडीह शिमला गांव स्थित जोरिया किनारे से मंझलीबाद गांव निवासी शूकर यादव ( 22 वर्ष ) का शव चितरा पुलिस ने बरामद किया है. युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. मालूम हो कि जोरिया में शव मिलने की सूचना मिलते चितरा थाना प्रभारी संतोष कुमार, एएसआइ सच्चिदानंद सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव अपने कब्जे को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी. घटना की सूचना पाकर सारठ एसडीपीओ रंजीत कुमार लकड़ा भी पहुंचे और जांच की. इस संबंध में मृत युवक के पिता हृदय यादव ने बताया कि गुरुवार की रात बड़बाद गांव शादी का निमंत्रण खाने के लिए गया था. निमंत्रण खाकर आने के बाद वह बड़बाद गांव स्थित घर सोने के लिए चला गया. सुबह मंझलीबाद गांव स्थित घर नहीं आने पर उसकी मां दूसरे के घर खोजने के लिए गयी, जहां वह नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की. बताया कि बाद में घटना की जानकारी मिली. पिता ने आरोप लगाया है कि मेरे बेटे को बुरी तरह मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी गयी. कहा कि उसके चेहरे पर मारपीट करने के गहरे जख्म है. पिता ने कहा कि बेटे की आंख भी फोड़ दी थी, साथ ही कहा कि शव देखने से पता चलता है कि बेटे के हाथ बांध दिये थे और गले में गमछा लगा हुआ था. पिता ने बताया कि उनका बेटा खलासी का काम करता था. गुरुवार को ही वह घर आया था. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने दुमका से डॉग स्क्वायड टीम बुलायी और शुक्रवार की शाम जांच पड़ताल की. इस संबंध में सारठ एसडीपीओ ने कहा कि तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई की जा रही है. कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. कहा कि डॉग स्क्वायड टीम से मदद ली जा रही है. हत्या में संलिप्त आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola