प्राथमिकता के स्तर पर करें परिवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन : डीडीसी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
प्राथमिकता के स्तर पर करें परिवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन : डीडीसी

डीडीसी ने किया मधुपुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन

मधुपुर. उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने मंगलवार को मधुपुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रखंड कार्यालय में संधारित किये जा रहे पंजियों की जांच की. साथ ही पंजियों को अद्यतन करने व उचित तरीके से संधारित करने का निर्देश दिया. उन्होंने आवास व मनरेगा की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने बीडीओ अजय कुमार दास को निर्देश दिया कि विभिन्न परिवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के स्तर पर करें. इस दौरान प्रखंड के कर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने बुढ़ैई व जाभागुड़ी पंचायत भवन का निरीक्षण किया. डीडीसी ने पंचायत में मनरेगा के तहत संधारित सात अनिवार्य पंजियों की जांच करते हुए पंजियों को अद्यतन करने का निर्देश दिया. पंचायत व रोजगार सेवक को प्रत्येक दिन समय पर पंचायत भवन खोलने एवं पंचायत से संबंधित सभी कार्यों को पंचायत भवन से करने का निर्देश दिया. विभिन्न आवास के लाभ की सूची पंचायत भवन में प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ विकास कुमार, अभिजीत कुमार, राजेंद्र यादव, मनीष कुमार, पंचायत व रोजगार सेवक आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : उप विकास आयुक्त ने प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola