Deoghar News : राशन व्यवस्था में गड़बड़ी पर एफआइआर तय, बरसात से पहले गोदाम दुरुस्त करने का अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : राशन व्यवस्था में गड़बड़ी पर एफआइआर तय, बरसात से पहले गोदाम दुरुस्त करने का अल्टीमेटम

जिले में राशन व्यवस्था में गड़बड़ी पर एफआइआर दर्ज होगा. बरसात से पहले सभी गोदामों को दुरुस्त कर लें. यह निर्देश डीसी ने दिया.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : जिले में राशन व्यवस्था में गड़बड़ी पर एफआइआर दर्ज होगा. बरसात से पहले सभी गोदामों को दुरुस्त कर लें. लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी. यह निर्देश डीसी शशि प्रकाश सिंह ने शनिवार को समाहरणालय में खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में दिये. उन्होंने कहा कि जनवितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनायें. खाद्यान्न उठाव से लेकर डोर स्टेप डिलीवरी तक पूरी आपूर्ति श्रृंखला की कड़ी निगरानी रखें. अनियमितता मिलने पर संवेदक व डीलर पर प्राथमिकी दर्ज करवायें. डीसी ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के परिवारों की सूची तैयार कर भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया. यदि वे अन्य स्थान पर शिफ्ट हैं तो वहां भी राशन उपलब्ध कराने को कहा गया. बरसात से पहले सभी सरकारी व पैक्स गोदामों की मरम्मत तय समय सीमा में पूरी करने का अल्टीमेटम दिया गया. उन्होंने कहा कि बारिश में अनाज खराब होने पर जिम्मेदारी तय होगी. किसी भी तरह की लापरवाही पर डीलरों के लाइसेंस रद्द होंगे और अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई होगी. बैठक में प्रीतिलता किस्कू, रोहित कुमार विद्यार्थी सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व गोदाम प्रबंधक उपस्थित थे. हाइलाइट्स डीसी ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश डोर स्टेप डिलीवरी से लेकर गोदाम सुरक्षा तक सख्त मॉनिटरिंग का आदेश विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के परिवारों को ट्रैक कर राशन उपलब्ध करायें

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola