ePaper

छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा

Updated at : 27 Sep 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा

शारदीय नवरात्र पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. स्थानीय महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में शनिवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा व प्रभारी प्रधानाचार्य शिवनाथ झा ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभा व पलक ने भजन की प्रस्तुति कर किया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, भजन, लघु नाटिका एकल व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया. समूह गीत में रिया, साक्षी, स्वेताक्षी व प्रिया ने प्रस्तुति दी. वहीं, दुर्गा स्तोत्र का पाठ दीया, सोनी,अमन, इशिका व अनमोल ने किया. जबकि कक्षा एकादश की छात्राओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया. समूह नृत्य में अनन्या, नव्या, नेहा समेत अन्य छात्राओं ने प्रस्तुत किया. मां दुर्गा की आरती के साथ कार्यक्रम ने विराम लिया गया. कार्यक्रम का संयोजन विनोद कुमार तिवारी व अंकिता कुमारी ने किया. व्यवस्था में सहयोग सोनम कुमारी, स्वीटी मिश्रा, किरण कुमारी एवं किरण राय व धन्यवाद ज्ञापन परमानंद सिंह ने किया. मौके पर विद्यालय के सचिव राजकुमार कोठारी व अध्यक्ष सरोज कुमार मिश्रा ने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola