ईद की खरीदारी के लिए दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
ईद की खरीदारी के लिए दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

मधुपुर : रोजेदारों की भीड़, देर रात तक खरीदारी करती नजर आ रही है

विज्ञापन

मधुपुर. ईद की खरीदारी को लेकर बाजारों में रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है. रमजान माह के 28 रोजे बीतने के साथ ही ईद का पर्व नजदीक आ गया है, जिससे बाजारों में चहल-पहल बढ़ गयी है. सुबह से लेकर देर रात तक दुकानें ग्राहकों से खचाखच भरी दिख रही है. इफ्तार के बाद बाजारों में रोजेदारों की भीड़, देर रात तक खरीदारी करती नजर आ रही है. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में तरह-तरह की सेवइयां, कपड़े, जूते-चप्पल, ज्वेलरी, चूड़ियां व कॉस्मेटिक आदि की लोग खरीदारी कर रहे हैं. लोग अपनी पसंद के अनुसार कपड़े, जूते और चप्पल खरीद रहे है. जिसमें महिलाएं ज्वेलरी, चूड़ी व कॉस्मेटिक की दुकानों में खरीदारी करते नजर आ रही है. दुकानदारों ने बताया कि इस बार लोग जमकर खरीदारी कर रहे है. उन्हें उम्मीद है कि बचे दिनों में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ेगी. बजट के अनुसार लोग अपनी खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं. ईद का पर्व मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है. इस दिन घरों में कई प्रकार के व्यंजन बनाये जाते है. जिनमें सेवई प्रमुख है. पर्व की तैयारियों में कोई कमी ना रह जाये. इसके लिए मुस्लिम वर्ग पहले से ही तैयारी कर रहे है. लोग अपने परिवार के सदस्यों, बहन-बेटियों व रिश्तेदारों को ईदी देने के लिए भी सेवइयां, कपड़े और अन्य उपहार खरीद रहे हैं.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola