Deoghar news : उपभोक्ता फोरम ने 32.37 लाख रुपये देने का दिया आदेश

देवघर के घोरलास की रहने वाली जूली राय ने कोविड के दौरान इंजीनियर पति की मौत के मामले में उपभोक्ता संरक्षण फोरम में एक मुकदमा किया था, जिसमें फोरम ने 32.37 लाख देने का आदेश दिया.
विधि संवादादता, देवघर. जिला उपभोक्ता संरक्षण फोरम में दाखिल वाद की सुनवाई के बाद विपक्षियों की सेवा में त्रुटि पाकर 32. 37 लाख रुपये हर्जाना के तौर पर वादी जूली राय को मुहैया कराने का आदेश दिया. यह आदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष राजेश कुमार और सदस्य सुचित्रा झा की संयुक्त बेंच ने सुनाया. यह मुकदमा जसीडीह थाना के घाेरलास गांव की रहने वाली जूली राय ने 15 दिसंबर 2021 को दाखिल किया था, जिसमें एचडीएफसीइआरजीओ जेनरल इंश्योरेंश कंपनी मुंबई और ऋण मुहैया कराने वाली फाइनांस कंपनी को विपक्षी बनाया गया था. दर्ज मुकदमा के अनुसार वादी के पति प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के तौर पर कार्य कर रहे थे और भवन निर्माण के लिये लोन लिया था. ऋण की अवधि में बीमा भी कराया था. कोविड के दौरान उसकी मौत हो गयी. फोरम ने इसे गंभीर बीमारी की श्रेणी में माना व मुआवजा के तौर पर उपरोक्त राशि देने का आदेश दिया. इसमें बीमित राशि के अलावा क्षतिपूर्ति राशि 50 हजार व मुकदमा खर्च के तौर पर 20 हजार रुपये भी शामिल है. फोरम ने आदेश दिया है कि ऋण की राशि समायोजित के बाद जो राशि बचेगी, वह वादी को देय होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




