ePaper

Deoghar news : सौ साल बेमिसाल कार्यक्रम में हुईं प्रतियोगिताएं, डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन व बाउल की भी दी प्रस्तुति

Updated at : 06 Oct 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : सौ साल बेमिसाल कार्यक्रम में हुईं प्रतियोगिताएं, डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन व बाउल की भी दी प्रस्तुति

मधुपुर में आयोजित सौ साल बेमिसाल कार्यक्रम में सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं. वहीं चित्र प्रदर्शनी के अलावा फैंसी ड्रेस, डॉक्यमेंटी फिल्म प्रदर्शन व शांति निकेतन के बाउल की भी प्रस्तुति दी गयी.

विज्ञापन

मधुपुर . शहर के स्टेशन रोड स्थित मधुमिता सभागार में सौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत सोमवार को छात्र- छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. महात्मा गांधी के मधुपुर आगमन के सौ साल पूरे होने पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस कड़ी में प्रतियोगिता हुई, जिसमें जूनियर, सीनियर बच्चों ने हिस्सा लिया. इसके अलावे संभाषण, चित्रकला, निबंध लेखन, खादी व चित्र प्रदर्शनी, एकल फैंसी ड्रेस, बच्चों के नृत्य, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन व शांति निकेतन के बाउल की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गयी. अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया. प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. फैंसी ड्रेस में बच्चों ने देशभक्त महापुरुषों का रूप धारण किया. उनकी वाणी और नारों का उल्लेख किया. मौके पर एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय, डॉ. सुमन लता, अध्यक्ष घनश्याम, पंकज पीयूष, भोला भाई पटेल, प्रसाद चटर्जी, डॉ. कल्याणी मीणा, शिव प्रसाद गुप्ता, मनोज मीता, अशोक भाई , कुमार चंद्र मार्डी, कारू भाई, कुंदन भगत, शमसेर, सरोज शर्मा आदि मौजूद थे. वहीं इस दौरान जानकारी दी की मंगलवार के कार्यक्रम में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी समेत कई गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. मधुपुर पर आधारित संदर्भ स्मारिका का लोकार्पण, संगोष्ठी समिति कई कार्यक्रम इस दौरान आयोजित किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola