जमीन स्थानांतरण व एलपीसी प्रक्रिया में लायें पारदर्शिता : आयुक्त

मधुपुर में आयुक्त का औचक निरीक्षण, जमीन मामलों की गहन पड़ताल
मधुपुर. संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार ने शुक्रवार को मधुपुर पहुंचकर अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. मधुपुर पहुंचने पर किसान भवन परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान आयुक्त ने एसडीओ व अन्य अधिकारियों से प्रशासनिक कामकाज की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में 14वें और 15वें वित्त आयोग से जुड़े विकास कार्यों के दस्तावेजों की समीक्षा की गयी. साथ ही अंचल कार्यालय में जमीन के म्यूटेशन, तालाब और अन्य भूमि संबंधी अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया गया. कुछ विवादित जमीन के नामांतरण और एलपीसी प्रक्रिया की भी गहनता से जांच की गयी, जिनमें शहर की कई चर्चित कोठियों की जमीन शामिल है. वहीं, आयुक्त कुमार ने बताया कि यह एक रूटीन जांच थी. उन्होंने सबसे पहले अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया, इसके बाद दोपहर में प्रखंड और अंचल कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की. प्रखंड कार्यालय का कार्य संतोषजनक पाया गया, जबकि अंचल कार्यालय के कुछ कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी और एलआरडीसी को भी आवश्यक निर्देश दिये गये. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद, दुमका आयुक्त के सचिव अमित कुमार, मधुपुर एलआरडीसी अमर कुमार, मजिस्ट्रेट विनय कुमार पांडेय, अंचल अधिकारी यामुन रविदास, बीडीओ अजय दास आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : प्रमंडलीय आयुक्त ने 14वें-15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा विकास कार्यों से लेकर म्यूटेशन तक की फाइलें देखा आयुक्त का निरीक्षण ने अंचल कार्यालय को सुधार का दिया निर्देश संताल परगना आयुक्त ने अनुमंडल व अंचल सह प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




