कैजुअल मजदूरों की समस्याओं के समाधान नहीं होने पर होगा आंदोलन : पूर्व स्पीकर

Updated:
विज्ञापन
कैजुअल मजदूरों की समस्याओं के समाधान नहीं होने पर होगा आंदोलन : पूर्व स्पीकर

पूर्व विस अध्यक्ष के नेतृत्व में कोलियरी मजदूरों की बैठक

विज्ञापन

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी कर्मियों व कैजुअल मजदूरों की समस्याओं को लेकर वर्कशॉप में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने की. इस दौरान उन्होंने मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली. साथ ही गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श किया. कहा कि प्रबंधन को सांकेतिक रूप से अल्टीमेटम दिया गया कि यदि जल्द से जल्द मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता तो सभी कोयला कर्मी आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेंगे. साथ ही मजदूर नेता पशुपति कोल समेत अन्य ने कहा कि वर्कशॉप में ड्यूटी टाइम को लेकर चल रहे विवाद को पहले ही पूर्व विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता के हस्तक्षेप से सुलझा लिया गया था. इस पहल के लिए उपस्थित सभी कोयला कर्मियों ने उनका आभार प्रकट किया. मौके पर मजदूर नेता पशुपति कोल, राजेश राय, श्याम सुंदर तिवारी, प्रसादी दास आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : पूर्व विस अध्यक्ष के नेतृत्व में कोलियरी मजदूरों की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola