चितरा कोलियरी में बढ़ेगा कोयला डिस्पैच: महाप्रबंधक

Updated:
विज्ञापन
चितरा कोलियरी में बढ़ेगा कोयला डिस्पैच: महाप्रबंधक

कोलियरी प्रबंधन ने कोयला डिस्पैच बढ़ाने को लेकर कोल व्यवसायियों के साथ की बैठक, व्यवसायियों के सुझावों पर अमल का आश्वासन

विज्ञापन

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में कोलियरी के महाप्रबंधक एमएम कुमार की अध्यक्षता में कोयला व्यवसायियों की एक अहम बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से चितरा कोलियरी से रोड सेल के तहत कोयला डिस्पैच बढ़ाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान महाप्रबंधक एमएम कुमार ने कहा कि कोलियरी से कोयला डिस्पैच बढ़ाने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में कोयला व्यवसायियों ने भाग लिया. उन्होंने बताया कि व्यवसायियों द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं, जिन पर प्रबंधन गंभीरता से विचार करेगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राप्त सुझावों के आधार पर व्यवसायियों की मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा. वहीं, कोयला व्यवसायियों ने बैठक में 100 एमएम कोयला उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठायी. इसके अलावा उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विभिन्न चेकपोस्टों पर कोयला परिवहन करने वाले ट्रकों की जानकारी कोलियरी प्रबंधन द्वारा ईमेल के माध्यम से पहले ही उपलब्ध करा दी जाये, ताकि चेकिंग के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. इस दौरान कोयला डिस्पैच को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए कई बिंदुओं पर सहमति बनी और भविष्य में बेहतर समन्वय के संकेत मिले. मौके पर कोलियरी अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, विक्रय पदाधिकारी एस मुर्मू, प्रबंधक राजकुमार, राजेश राय, अशोक सिंह, कोयला व्यवसाय व ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष पप्पू भोक्ता, सत्यनारायण राय, जे पी राय, रवि सिंह, अशोक भोक्ता, पप्पू सिंह, मदन सिंह, अजीत सिंह थे.

विज्ञापन
Sanjay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola