बकाया राजस्व वसूली में लायें तेजी: सीओ

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
बकाया राजस्व वसूली में लायें तेजी: सीओ

मधुपुर: सीओ ने कर्मियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंचल कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को सीओ यामुन रविदास ने राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा के लिए अंचल क्षेत्र के राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में सीओ ने अंचल क्षेत्र में चल रहे राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा करते हुए कर्मियों को वसूली कार्य को और तेज करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता के साथ कार्य करें और निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. साथ ही उन्होंने बकाया राजस्व वसूलने में लापरवाही न करने और लंबित मामलों की सूची तैयार कर नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिया. जिन मामलों में अधिक बकाया है, वहां विशेष अभियान चलाने का सुझाव भी उन्होंने दिया. सीओ ने यह भी कहा कि राजस्व वसूली के दौरान आम जनता के साथ शालीन और पारदर्शी व्यवहार बनाये रखा जाये, ताकि प्रशासन पर लोगों का विश्वास बना रहे. मौके पर अंचल निरीक्षक निरंजन रजक, प्रधान सहायक खुर्शीद आलम समेत अंचल में कार्यरत कर्मचारी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मधुपुर में राजस्व कर्मियों के साथ बैठक

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola