झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की खतियानी पदयात्रा पहुंची मधुपुर
Author Balram
Updated:
विज्ञापन

समापन विरसा मुंडा कि धरती रांची राजभवन तक किया जायेगा
विज्ञापन
मधुपुर. शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी का खतियानी पदयात्रा उपराजधानी दुमका से मधुपुर पहुंची. यह पदयात्रा 15 मई से दुमका से प्रारंभ हुई. जिसका समापन विरसा मुंडा कि धरती रांची राजभवन तक किया जायेगा. इस पद यात्रा में मधुपुर प्रखंड व नगर के कार्यकर्ता शामिल हुए. मौके पर केंद्रीय महामंत्री सिकंदर आलम, केंद्रीय उपाध्यक्ष अमित मंडल, जिला सचिव आरती सिंह चौहान, प्रखंड अध्यक्ष चांद हसन, नगर अध्यक्ष इबरार अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










