अपुष्ट और भ्रामक खबरों को सोशल मीडिया पर ना करें शेयर : थाना प्रभारी

Published by : SANJAY KUMAR RANA Updated At : 24 May 2026 7:16 PM

विज्ञापन

बकरीद पर्व को लेकर चितरा थाना में हुई शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

चितरा. आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को चितरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी विपिन कुमार ने की. इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. वहीं, थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि बकरीद त्याग, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है. उन्होंने लोगों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की, ताकि क्षेत्र में अमन-चैन बना रहे. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, भड़काऊ संदेश प्रसारित करने अथवा माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. थाना प्रभारी ने बताया कि पर्व के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस बल की तैनाती की जायेगी तथा लगातार गश्ती अभियान चलाया जायेगा. असामाजिक तत्वों और शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा बिना पुष्टि किसी खबर को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की अपील की. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध लोगों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. वक्ताओं ने कहा कि चितरा क्षेत्र में हमेशा से आपसी भाईचारे एवं सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा रही है. मौके पर एएसआई निर्भय कुमार सिंह, यूनियन नेता महेंद्र प्रसाद राणा, योगेश राय, मुखिया शमीम अंसारी, महादेव सिंह, शेखावत अंसारी, वसीम अंसारी, अख्तर अंसारी, राजू दास, बलदेव महतो, बबलू महतो, उपमुखिया सद्दाम अंसारी, लुकमान अंसारी, रशीद अंसारी, कृष्णा महतो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola