चितरा कोलियरी में अब तक 12 लाख टन कोयला का हुआ उत्पादन
Published by : SANJAY KUMAR RANA Updated At : 23 Mar 2026 8:42 PM
लक्ष्य से दूर चितरा कोलियरी, बारिश और जमीन की कमी बनी बड़ी बाधा
चितरा. वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्त होने में अब महज आठ दिन शेष रह गये हैं, लेकिन एसपी माइंस चितरा कोलियरी अभी भी अपने निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे है. अब तक कोलियरी द्वारा 12 लाख 37 हजार 480 टन कोयला उत्पादन किया जा सका है, जबकि ईसीएल मुख्यालय की ओर से लगभग 25 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. हालांकि उत्पादन बढ़ाने के लिए कोलियरी प्रबंधन दिन-रात प्रयासरत है. इस संबंध में कोलियरी के अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि अधिक से अधिक कोयला उत्पादन के लिए सभी कर्मी लगातार मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब तक 12 लाख 37 हजार 480 टन कोयला उत्पादन हो चुका है और 31 मार्च तक इसे बढ़ाकर लगभग 13 लाख टन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं, लक्ष्य के अनुरूप उत्पादन नहीं हो पाने के पीछे मुख्य कारण अत्यधिक वर्षा और जमीन की कमी को बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, गत वर्ष हुई भारी बारिश के कारण कोयला उत्पादन पर व्यापक असर पड़ा, जिससे उत्पादन लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो गया. हाइलार्ट्स : वित्तीय वर्ष में आठ दिन शेष : लक्ष्य से दूर चितरा कोलियरी, बारिश और जमीन की कमी बनी बड़ी बाधा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










