डीटीओ ने मधुपुर में चलाया वाहन जांच अभियान

Published by : BALRAM Updated At : 28 Jan 2026 9:04 PM

विज्ञापन

सारठ-मधुपुर एनएच पर डालमिया रोड पर की चेकिंग

विज्ञापन

मधुपुर. सारठ-मधुपुर एनएच 114ए पर एसआर डालमिया रोड में बुधवार को डीटीओ शैलेश कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान विशेषकर दो पहिया व चारपहिया वाहनों का दस्तावेज के अलावा हेलमेट, डिक्की आदि की जांच की गयी. इस दौरान मधुपुर थाना के अधिकारी व जवान भी साथ थे. जरूरी वाहन का दस्तावेज नहीं रहने व बिना हेलमेट के बाइक चलाने के कारण दर्जनों बाइक सवार को ऑनलाइन चालान काटा गया. इस दौरान चेकिंग की खबर से आसपास वाहन मालिकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा. चेकिंग की सूचना कई बाइक चालकों ने रास्ता बदलकर सफर किया. बताते चले कि पिछले दो दिनों से लगातार एसआर डालमिया रोड में पेट्रोल पंप के निकट वाहन चेकिंग अभियान डीटीओ के द्वारा चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola