मायके जाने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मायके जाने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता

मधुपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी का मामला

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी से अपने मायके जाने के लिए निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता है. घटना के संबंध में महिला के पति ने थाना में आवेदन देकर थाना घटना की जानकारी पुलिस को दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी शादी दस साल पहले हसीना बीबी से हुई थी. एक सप्ताह पूर्व 24 नवंबर को उनकी पत्नी घर से मायके गांडे थाना क्षेत्र के फुलजोरी गांव जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह मायके अब तक नहीं पहुंची. अपने स्तर से सभी जगहों पर खोजबीन की. बताया कि पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola