फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर अभियान पांच तक

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर सेंट्रल टीम पहुंची
देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र में चल रहे फाइलेरियारोधी मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान की प्रगति जांचने के लिए शनिवार को दिल्ली की केंद्रीय टीम स्वास्थ्य केंद्र, देवीपुर पहुंची. वहीं सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों से एमडीए 2025 कार्यक्रम को लेकर जानकारी ली. वहीं, ग्रामीण इलाकों के घर-घर जाकर भी जानकारी ली, जिन घरों ने दवा लेने से इनकार कर दिया वैसे घरों के लोगों को फाइलेरिया के बारे में समझाया और दवा के सकारात्मक असरों के बारे में समझाया. साथ ही दवा भी खिलाई गयी. वहीं, टीम के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम 25 फरवरी तक था, जिसे 5 मार्च तक आगे बढ़ा दिया गया है, ताकि सभी लोग दवा का सेवन कर सकें. वहीं, टीम ने शुक्रवार को कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं द्वारा फाइलेरिया की दवा खाने से खराब हुई तबीयत से संबंधित जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से ली. इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी बच्चियों के स्वास्थ्य में पूर्ण रूपेण सुधार की बात कही. टीम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के उपसचिव जिए रघुवंशी, निजी सचिव आर एस मीना भारत सरकार, रामपाल सिंह पीसीआई प्रोग्राम डायरेक्टर, जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ अभय प्रसाद यादव, स्टेट वीबीडी सलाहकार विनय कुमार, मो. शाहबाज, डब्ल्यूएचओ से डॉ अभिषेक व डॉ. हसीबुर जमान हक, पीरामल फाउंडेशन से राज्य कार्यक्रम के निदेशक अविनाश कात्यायन, जीएचएस से राज्य प्रतिनिधि अंकित चौहान, पीरामल फाउंडेशन से संजय गुप्ता, विजय पांडे, श्रवण झा, जिला वीबीडी के सलाहकार डॉ. गणेश प्रसाद यादव, सीएफएआर के जिला प्रतिनिधि पिंटू तिवारी, विकास चौहान, देवीपुर सीएचसी प्रभारी डॉ कुमार अभय प्रसाद, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक राजकुमार, एमटीएस राजीव रंजन, सोमनाथ मौजूद थे. ————— फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर केंद्रीय टीम पहुंची स्वास्थ्य केंद्र
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




