हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी ईद-उल-फितर
Published by : BALRAM Updated At : 21 Mar 2026 8:41 PM
मारगोमुंडा प्रखंड के मस्जिदों व ईदगाहों में मनाया गया पर्व
मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार खुशी प्रेम व भाईचारगी के साथ मनाया गया. प्रखंड क्षेत्र के ओलदाहा, छातापाथर, मुरली पहाड़ी, बेहरा पहाड़ी, पंचरूखी, कानों, मारनी, मारगोमुंडा, बनसीमी, जोरासीमर,चरघारा, बैजूटांड़, पारोजोरी, महुआटांड़, चेतनारी, पंदनियां, रामपुर, खलिफाडीह, पट्टाजोरी, बोरोटांड़, सीमरगढ़ा, ताराटीला समेत अन्य गांवों के ईदगाहों व मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गयी. इस दौरान लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी. साथ ही लोग एक-दूसरे के घर जाकर मीठी सेवइयों का लुत्फ उठाया. इस अवसर पर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने पैतृक गांव पीपरा के मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की. उन्होंने ईदगाह में उपस्थित अकीदतमंदों व बच्चों से मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










