Deoghar news : छह अपराधियों ने मवेशी व्यापारी का किया अपहरण, पुलिस की दबिश के बाद दो घंटे में छोड़कर भागे

Updated at : 05 Mar 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news :  छह अपराधियों ने मवेशी व्यापारी का किया अपहरण, पुलिस की दबिश के बाद दो घंटे में छोड़कर भागे

देवघर जिले के मोहनपुर के जमुनियां जंगल के निकट से स्कॉर्पियों पर सवार छह अपराधियों ने मवेशी व्यापारी को अगवा कर लिया. अपराधियों ने व्यापारी से 40 हजार रुपये लूट लिये और मोबाइल छीन ली.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर. मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के निकट से बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे अज्ञात अपराधियों ने एक मवेशी व्यापारी का अपहरण कर लिया. लेकिन पुलिस को सूचना मिलने और लगातार दबिश के बाद दो घंटे में अपराधी उसे छोड़कर फरार हो गये. व्यापारी का नाम सगीर अंसारी है, जो हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिंगनियां गांव का निवासी है. घटना के बारे में बताया गया कि हंसडीहा से मोहनपुर हाट बाइक से आ रहे दो मवेशी व्यापारी में से एक व्यापारी को पिस्तौल की नोक पर अपराधियों ने मोहनपुर के जमुनियां के निकट अपहरण कर लिया. अपराधी व्यापारी को स्कॉर्पियों में बैठाकर मोरने, घोरमारा, तीरनगर होते हुए सारवां के रास्ते मधुपुर की ओर ले गये. इधर अपहरण की सूचना बाइक मे साथ बैठकर आ रहे साथी ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार ने घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को देते हुए.जिले के कई थाना क्षेत्रों में भी घटना की सूचना दी गयी. सूचना पर अलग अलग इलाके की पुलिस टीमों ने जांच शुरू कर दी. इधर पुलिस के जांच का अभियान देखकर अपराधियों ने मधुपुर इलाके मे ले जाकर पीड़ित व्यापारी को छोड़ दिया और उससे नकद 40 हजार रुपये और एक मोबाइल की छिनतई कर उसे सुनसान इलाके में उतार दिया. इस बीच पुलिस ने अपह्त व्यापारी को बरामद कर थाना लाया और घटना के संबंध मे पीड़ित व्यापारी और उनके साथी से पूछताछ की. पीड़ित व्यापारी ने बताया कि सभी अपराधियों की उम्र 30 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक थी. वहीं अपराधियों ने जाते जाते धमकी दी कि अगर घटना की जानकारी पुलिस को दी, तो अगली बार जान से मार देंगे. इधर व्यापारी से मिली सूचना पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. वहीं पीड़ित व्यापारी ने देर शाम तक थाने में आवेदन नहीं दिया था. *मधुपुर के निकट व्यापारी को छोड़कर भागे अपराधी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola