Deoghar news : युवक की पिटाई मामले में चार नामजद पड़ोसियों के खिलाफ प्राथमिकी

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 07 Nov 2025 7:49 PM

विज्ञापन

बैजनाथपुर निवासी युवक के साथ 28 अक्तूबर को मार पीट की गयी थी. जिसके बाद पीड़ित ने 29 अक्तूबर को शिकायत दी, लेकिन मामले में छह नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गयी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. बैजनाथपुर निवासी सूरज कुमार केसरी के साथ 28 अक्तूबर की रात उसके चार पड़ोसियों ने बेरहमी से मारपीट की थी. घटना में उसके शरीर पर कई जगह लाल दाग बने थे. गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया था. घटना के दूसरे दिन 29 अक्तूबर को सूरज ने चारों नामजद पड़ोसियों के खिलाफ कुंडा थाना में मारपीट की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी. इस मामले में 10 दिन बाद पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपितों में अंकुर केसरी सहित अमित केसरी, राजकुमार केसरी व ललन केसरी के नाम शामिल हैं. दर्ज मामले में सूरज ने बताया है कि 28 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे उसके घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गयी थी. उसने सिलिंडर को खोलकर बाहर फेंका, तो वह एक प्लास्टिक की कुर्सी में जा लगी जिससे कुर्सी टूट गयी. इस पर पास में बैठे आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. एक आरोपित ने रॉड और लाठी से बेरहमी से उसकी पिटाई की. घटना में सूरज के कान के पास चोट लगी और पीठ पर रॉड के कई निशान बन गये थे. इस दौरान सूरज ने आरोप लगाया कि मारपीट के क्रम में उसके गले से सोने की चेन छीन ली गयी और जेब से 5000 रुपये भी निकाल लिये. मामले में कुंडा पुलिस से कार्रवाई की मांग की गयी है. इस संबंध में कुंडा थाने में प्राथमिकी संख्या 215/2025 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola