कमर्शियल व इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को हर महीने दें बिजली बिल: इई

कार्यपालक अभियंता नीरज आनंद ने उपभोक्ताओं के घर-घर पहुंच कर बिलिंग की समस्या दूर करने, औद्योगिक व वाणिज्यिक (कमर्शियल) उपभोक्ताओं पर फोकस करने की बात कही.
वरीय संवाददाता, देवघर:
विद्युत प्रमंडल कार्यालय स्थित कार्यपालक अभियंता के कक्ष में सोमवार को राजस्व संग्रहण के मुद्दे पर देवघर प्रमंडल अंतर्गत विभागीय अभियंताओं, विद्युत कर्मियों व संवेदकों के साथ समीक्षा बैठक हुई. कार्यपालक अभियंता नीरज आनंद ने उपभोक्ताओं के घर-घर पहुंच कर बिलिंग की समस्या दूर करने, औद्योगिक व वाणिज्यिक (कमर्शियल) उपभोक्ताओं पर फोकस करने की बात कही. इसके लिए वैसे तमाम उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह बिल उपलब्ध कराने व उसी माह बिल के एवज कलेक्शन का सख्त निर्देश दिया.10 हजार व 25 हजार वाले बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश
इई ने 10 हजार से ज्यादा व 25 हजार से ज्यादा वाले बकायेदारों के खिलाफ मंगलवार से अभियान तेज करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि देवघर विद्युत प्रमंडल क्षेत्र में 10 हजार के बकाया वाले 1100 व 25 हजार रुपये के बकाया वाले 5300 से ज्यादा बकायेदार हैं. बैठक में एइ लव कुमार व डेविड मुर्मू, जेई प्रभातेश्वर तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता, गोविंद महतो व प्रीति कुमारी, सहित विद्युतकर्मी निलेश, रंजन कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




