Deoghar News : डीपीएल-12 : ब्राउन बियर्स और ग्रीन चिल्ली की जीत

Updated at : 16 Feb 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : डीपीएल-12 : ब्राउन बियर्स और ग्रीन चिल्ली की जीत

वघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में केकेएन स्टेडियम में डीपीएल सीजन 12 में रविवार को दो मैचों का आयोजन किया गया. इसके पहले मैच में ब्राउन बियर्स ने ब्लैक रॉयल्स को चार विकेट से पराजित किया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में केकेएन स्टेडियम में डीपीएल सीजन 12 में रविवार को दो मैचों का आयोजन किया गया. इसके पहले मैच में ब्राउन बियर्स ने ब्लैक रॉयल्स को चार विकेट से पराजित किया. इसमें सुमंत सिंह को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया. जबकि दूसरे मैच में ग्रीन चिल्ली ने ऑरेंज लाइंस को 79 रनों से पराजित किया. इसमें रिकी शर्मा को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया. एसोसिएशन के सचिव विजय झा व संघ के वरीय पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. पहले मुकाबले में ब्लैक रॉयल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 94 रनों का लक्ष्य रखा. इसमें अक्षत कुमार ने 24 रन, अविनाश कुमार ने 18 रन बनाएं. ब्राउन बियर्स के सुमंत सिंह व ऋतिक वत्स ने तीन-तीन व सूरज दुबे ने दो विकेट झटके. इसके जवाब में ब्राउन बियर्स की टीम 15.4 ओवर छह विकेट खोकर 97 रन बनाकर मैच जीत ली. इसमें सागर झा ने 33 रन व राज ने 20 रन बनाएं. वहीं ब्लैक रॉयल के मनीष कुमार व रवि कुमार ने दो-दो विकेट झटके. नूनू सिंह, अभिषेक कुमार अंपायर व प्रीतम कुमार स्कोरर की भूमिका में थे. दूसरे मुकाबले में ग्रीन चिल्ली का मुकाबला ऑरेंज लाइंस से हुआ. ग्रीन चिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 164 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने रखा. इसमें जुनैद ने 39 रन व अनिल झा ने 26 रनों का योगदान दिया. ऑरेंज लाइंस की ओर से इरशाद, कुलदीप और बॉबी ने दो-दो विकेट झटके. इसके जवाब में ऑरेंज लॉयंस की पूरी टीम 12.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 85 रन ही बन सकी. इसमें राघव ने 30 रन, हिमांशु ने 15 रनों का योगदान दिया. ग्रीन चिल्ली की ओर से रिकी शर्मा और अमर ने तीन-तीन विकेट व शमशाद अहमद ने दो विकेट झटके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola