छह माह में केसीसी लोन वापस करने पर नहीं लगता है ब्याज : एलडीएम

Updated:
विज्ञापन
छह माह में केसीसी लोन वापस करने पर नहीं लगता है ब्याज : एलडीएम

सारवां प्रखंड सभागार में बीडीओ की देखरेख में बीएलबीसी की हुई बैठक

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की बैठक की हुई. इस दौरान एलडीएम सांदू समद ने केसीसी लोन के संबंध में जानकारी दी. कहा कि समय सीमा की जानकारी नहीं होने से अधिकतर किसानों को 12 फीसदी और सात फीसदी का ब्याज बैंकों को अनावश्यक रूप से देना पड़ता है. वहीं, कृषक मित्र गुड्डू सिंह ने कहा कि उनके द्वारा समय पर कृषि ऋण का भुगतान किया गया. बावजूद 10 फीसदी से अधिक ब्याज लग गया. पूछने पर बैंक की ओर से समुचित जानकारी नहीं दी गयी. वहीं, बताया गया कि खरीफ फसल में 31 जनवरी तक लिए गए केसीसी ऋण की राशि बैंक को वापस कर देने पर यह ऋण ब्याज रहित होगा. ठीक उसी प्रकार रवि फसल में 31 जुलाई तक ऋण वापस कर देने रिन्युअल कर लेने पर यह भी ब्याज रहित होगा. इस अवसर पर क्षेत्र के 4000 से अधिक छात्र-छात्राओं का खाता बैंकों में नहीं खुलने के साथ नॉन डीबीटी खातों का डीबीटी को लेकर एलडीएम के समक्ष समस्याओं को रखा गया. वहीं, बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश देते अपने क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का खाता खुलवाने व विभिन्न खातों में नॉन डीबीटी में डीबीटी करवाने पर पहल करने का निर्देश दिया. मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक सांदु समद, बीडीओ रजनीश कुमार, बीएओ विजय कुमार देव, जेएसएस प्रमोद कुमार, एटीएम सुषमा कुमारी, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक, जन सेवक राकेश रोशन, एसबीआई शाखा प्रबंधक अवधेश झा, कृषक मित्र सुरेश कुमार यादव, श्याम सुंदर यादव, कांग्रेस यादव, सुभाष राय, सुनील सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola