झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल : भाजपा
Published by : BALRAM Updated At : 20 May 2026 7:53 PM
मधुपुर: किसानों-युवाओं के मुद्दे पर भाजपा का हल्ला बोल
मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. भाजपा ने राज्य के युवाओं, किसानों के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया व राज्यपाल के नाम बीडीओ अजय कुमार दास को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि राज्य सरकार ने अपने घोषणापत्र में किसानों को धान का 3200 रुपये प्रति क्विटंल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, किसानों को किफायती दर पर खाद, बीज, कृषि उपकरण, निर्बाध बिजली, पानी देने का वादा कर भूल गया है. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है. वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है. मौके पर पार्टी जिला उपाध्यक्ष अधीर चंद्र भैया, पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, पप्पू यादव, मधुपुर भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष अनूप भैया, नगर अध्यक्ष रवि रवानी, बुढ़ैई मंडल अध्यक्ष मनोहर चौधरी, विनय वर्मा, विनोद गोंड, नगर उपाध्यक्ष मिति कुमारी, मालती सिन्हा, अवध भैया, भरतलाल भैया, अशोक गोंड, गोपाल मोदी, रविंदर भैया, उमेश सिंह, सुनीता जायसवाल, विक्की सिंह, मदन यादव, नारायण मंडल, महेंद्र भोक्ता, अजय भैया, जय प्रकाश सिंह, एनुल होड़ा गोविंद यादव, गोपी बर्मन, मनोज सिंह, प्रहलाद यादव, आनंद यादव, अजीत खंडेलवाल, फुलेश्वर मंडल, प्रदीप पांडेय, पंकज दास आदि मौजूद थे. — बिजली, पानी, खाद-बीज के मुद्दे पर प्रखंड कार्यालय में भाजपा का प्रदर्शन राज्यपाल के नाम भाजपा ने सौंपा ज्ञापन धान का एमएसपी और बेरोजगारी भत्ता नहीं देने पर भाजपा नाराज भाजपा का धरना, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










