अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Updated at : 27 Jan 2025 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा जख्मी

गिरिडीह- मधुपुर एनएच 114ए पर अड़रिया पहाड़ी गांव के निकट सडक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है

विज्ञापन

मधुपुर. गिरिडीह- मधुपुर एनएच 114ए पर अड़रिया पहाड़ी गांव के निकट सडक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. दोनों आपस में चचेरा भाई है. बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर मधुपुर से अपना गांव सुग्गापहाड़ी लौट रहा था. इसी क्रम में अडरिया पहाड़ी के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना के शिकार हो गये. मौके पर ही एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना सूचना पर बुढ़ैई थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा. मृतक युवक की पहचान सुग्गापहाड़ी गांव निवासी 20 वर्षीय रमजान अंसारी के रूप में की गयी है. जबकि घायल दूसरा युवक की पहचान उमर अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतक ने शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. इधर, मृतक युवक के पिता अब्दुल अंसारी ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात वाहन के चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका बेटा रमजान अंसारी अपने चचेरे भाई उमर अंसारी को लेकर बाइक से मधुपुर गया हुआ था. रविवार देर शाम को वह वापस अपने घर लौट रहा था. इसी बीच अड़रिया पहाड़ी गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर भाग गया, जिससे घटना स्थल पर उनके बेटे रमजान की मौत हो गयी. जबकि उनका भतीजा उमर अंसारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ————- गिरिडीह- मधुपुर एनएच 114ए पर अड़रिया पहाड़ी गांव के निकट की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola