बाबा मंदिर में लगी तीसरी विशाल एलइडी स्क्रीन, परिसर में श्रद्धालु आराम से करेंगे लाइव दर्शन

Updated:
विज्ञापन
बाबा मंदिर में लगी तीसरी विशाल एलइडी स्क्रीन, परिसर में श्रद्धालु आराम से करेंगे लाइव दर्शन

बड़ी स्क्रीन लगने से भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, सरदारी व शृंगार पूजा का सीधा प्रसारण सुलभ तरीके से लाइव देख सकेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण पहल की गयी है. यूनियन बैंक की ओर से सीएसआर मद से 8×12 साइज का विशाल एलइडी स्क्रीन उपलब्ध कराया गया, जिसे सोमवार को मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर की छत पर स्थापित कर चालू कर दिया गया. इसके साथ ही बाबा मंदिर परिसर में अब तीन बड़े एलइडी स्क्रीन कार्यरत हो गये हैं. इसके पहले बाबा मंदिर और संध्या मंदिर की छत पर स्क्रीन लगायी गयी थी, जिसे पावर ग्रिड ऑफ इंडिया ने उपलब्ध कराया था. नये एलइडी स्क्रीन के शुरू होने से श्रद्धालुओं को बाबा मंदिर के गर्भगृह का सीधा लाइव दर्शन आसानी से मिल सकेगा. खासकर अत्यधिक भीड़ के दौरान श्रद्धालुओं को अब पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठानों को देखने के लिए धक्का-मुक्की या लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. श्रद्धालु मंदिर परिसर में लगे बड़े स्क्रीन पर सुबह होने वाली सरदारी पूजा से लेकर शाम की शृंगार पूजा तक का सीधा प्रसारण आराम से देख सकेंगे. मंदिर प्रशासन के अनुसार स्क्रीन पर गर्भगृह की गतिविधियों का लाइव प्रसारण लगातार किया जायेगा, ताकि दूर खड़े श्रद्धालु भी बाबा के दर्शन और विशेष पूजा का आनंद ले सकें. सावन और अन्य बड़े अवसरों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था काफी कारगर साबित होगी.

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola