शरद पूर्णिमा पर भजन-कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा पर भजन-कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय

करौं के संकट मोचन धाम पाथरोल में भजन कीर्तन का आयोजन

विज्ञापन

करौं. पाथरोल काली धाम स्थित संकट मोचन धाम में अश्विन पूर्णिमा शरद पूर्णिमा के अवसर पर भजन कीर्तन एवं हनुमान जी की महाआरती, खीर, खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया. इस क्रम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर संकट मोचन धाम पाथरोल में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. हर पूर्णिमा भक्तों के सहयोग से खिचड़ी प्रसाद वितरण किया जाता है. भजन गायक लालटू पाल ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर भक्तों को खूब झूमाया. मंदिर के पुजारी पंडित गौतम पाठक ने हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत की. नाल पर सुरेन दास और बैंजो पर दिनेश दास, जटाशंकर राउत आदि साथियों ने भरपूर सहयोग दिया. मंदिर प्रबंधक दिलीप पाठक ने बताया कि यहां हर पूर्णिमा भक्तों के सहयोग से भजन संध्या व खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है. भक्त अपने स्वेच्छा से सहयोग करते हैं और कार्यक्रम होता आ रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के माधो मंडल, उपेंद्र रवानी, सुरेंद्र दास, संतोष पांडे, नंदलाल तिवारी, रोशन कुमार, महेंद्र कुमार, पंचू शर्मा, कारू रवानी, राजकिशोर, गुणधार मंडल, सरवन यादव, महेंद्र विश्वकर्मा, कामदेव रवानी, जटाशंकर राउत, कामदेव महतो, गुड़ा पंडित, वरुण बावरी, बलदेव रवानी, रवि रवानी, राजेश रवानी, मनोज यादव, हीरो यादव, उमा रवानी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : करौं के संकट मोचन धाम पाथरोल में भजन कीर्तन का आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola