ePaper

भक्ति जागरण कार्यक्रम में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

Updated at : 30 Sep 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
भक्ति जागरण कार्यक्रम में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

चितरा के हाटतल्ला स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन

विज्ञापन

चितरा. दुर्गा पूजा के अवसर पर चितरा कोलियरी के हाटतल्ला स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में सोमवार की रात्रि जागरण कार्यक्रम का पूजा समिति की ओर से आयोजन किया गया. जिसमें यूपी और बिहार से आये कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से भक्तों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई. जिसके बाद बिहार से आई सरगम स्नेहा ने नृत्य सह भजन प्रस्तुत किया, जिसमें प्यारा-प्यारा मां तेरा दरबार है…, हो मोरी मैया की चुनर उड़ी जाये पवन धीरे-धीरे चलो री…..,स्वर्ग लागे ला अंगेनिया हे देवी मैया….., भक्ता करेला पुकार हो आ जा मैया…..,हे माई हो आव घरे हमरा बुलाईली हो मैया…भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया.वहीं, निहाल मिश्रा ने अरे देखो मेरी मैया का दरबार निराला है…, सच्चा है मैया का दरबार मैया का जवाब नहीं समेत माता के भजनों की प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर पूजा समिति के संदीप शंकर, संजय शर्मा, सुमित शर्मा, अमित शर्मा, पूर्व मुखिया श्याम बाउरी, अमित मिश्रा व अन्य मौजूद थे. हाइलार्ट्स : चितरा के हाटतल्ला स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola